Reva India News
Other

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

मंडला 19 सितंबर 2024

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम पंचायत एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकसरा परियोजना बीजाडाण्डी जिला मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा आयोजित शिविर में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र मानिकसरा अंतर्गत धात्री महिला श्रीमती रेशमा चक्रवर्ती को बेबी किट एवं मेवे युक्त सोंठ के लड्डू देकर बालिका मिष्टी चक्रवर्ती लाड़ली लक्ष्मी का ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं की रैली निकाली गई। उक्त कार्यशाला में परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी बीजाडाण्डी श्री कृष्ण कुमार प्रधान, परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती बबीता कुलस्ते एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी/स्टाफ उपस्थित थे।

Related posts

उपार्जन कार्य में धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें – हर्षिका सिंह उपार्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

मुवाला में हेबीटेट राईट्स के संबंध में चौपाल आयोजित

Reva India News

कटरा, बिंझिया, देवदरा एवं खैरी के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment