Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कराने व सूचना देने पर बीस हजार का पुरूस्कार घोषित किया

मण्डला 20 सितंबर 2024

पुलिस उपमहानिरीक्षक बालाघाट रेंज ने बताया कि जिला मंडला थाना बीजाडांडी के अपराध क्रं 321/2023 धारा 302, 201 भादवि. के अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पूर्व में 10 हजार रूपये ईनाम की उदघोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी के हरसंभव प्रयास किए गए हैं किन्तु आरोपी का कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट ने इस कारण प्रकरण की प्रकृति एवं गंभीरता को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रं 80 (ब)1 में निहित प्रावधानों का उपयोग करते हुये, यह उदघोषणा जारी की है। जिसके तहत कोई व्यक्ति या पुलिस अधि./कर्म. उक्त प्रकरण के आरोपी का सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके उसको 20 हजार रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाला व्यक्ति यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट का होगा।

Related posts

इंजी. कमलेश तेकाम बनें प्रदेश अध्यक्ष

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जून 2023

Reva India News

’BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment