Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

र्स्वाइल हेल्थर कार्ड एवं फर्टिलिटी योजनांतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

मंडला 20 सितंबर 2024

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि 19 सितंबर को बक्छेरादोना ग्राम पंचायत भवन सभाकक्ष में र्स्वाईल हेल्थर कार्ड एवं फर्टिलिटी संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास मण्डला द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में श्री एसके रजक कृषि विस्तार अधिकारी एवं कु पुष्पा कोर्चे कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा बताया गया कि मिट्टी परीक्षण के परिणाम के पश्चात उर्वरकों की संतुलित मात्रा लेकर फसल उत्पादन बढ़ाकर लागत कम कर आय में वृद्धि की जा सकती है। प्राकृतिक खेती कर कृषक मृदा स्वस्थ एवं वातावरण में रासानिक उर्वरक एवं कीट नाशकों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। प्राकृतिक खेती में देशी गाय के गोबर एवं गौ-मूत्र से जीवमृत, बीजामृत, घनजीवामृत के उपयोग से कृषि में लागत कम कर सकते हैं। किसानों को मोटे अनाज कोदो-कुटकी एवं चिया की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। खरीफ फसलों पर कीट व्याधियों की समस्याओं का समाधान मौका स्थल पर किया गया एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

Related posts

स्वच्छता महूआ ऐप से करें स्वच्छता संबंधी शिकायत  

Reva India News

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला नगरपालिका टाऊनहाॅल में आज  

Reva India News

राजेंद्र प्रसाद सेठ का हुआ निधन

Reva India News

Leave a Comment