Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑनलाईन किए जा सकेंगे टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन पत्र आमंत्रित

23 सितंबर 2024

म०प्र० आदिवासी वित्त एवं विकास निगम ने बताया कि भोपाल के माध्यम से नवीन योजना टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 399 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 10 हजार से 1 लाख रू. स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत, वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास जरूरी दस्तावेजों में एक फोटो, साक्षर, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन होना अनिवार्य है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म०प्र० आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला (टीसीपीसी) से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

गोंड़वाना गणतंत्र पार्टीं के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा एक्शन छिंदवाड़ा व सिवनी के कई पदाधिकारी हुए निष्कासित

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 2 अगस्त को जगन्नाथपुरी और कोंणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगी

Reva India News

दिव्यांगजनों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है – श्री कुलस्ते रोजगारोन्मुखी योजनाओं से जोड़कर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएं एडव्होकेसी बैठक में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment