Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी गई समस्या

मण्डला 24 सितंबर 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 117 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पात्र आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ ने भी आवेदकों की समस्या सुनी।

सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम मंगलगंज निवासी दीपक वरकड़े ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आवेदन दिया। इसी प्रकार बिनेका निवासी सुरेन्द्र ने आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम कटरा निवासी साक्षी बैरागी ने बुनकर मुद्रा योजना की राशि माफ करने, बड़ी खैरी निवासी इंद्रकरण बैरागी ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम भरवेली निवासी जगदीश यादव ने प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Related posts

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के साथ पोषण माह की शुरुआत हुई

Reva India News

कलेक्टर एवं प्रशासक श्री मिश्रा को सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महाप्रबंधक ने सौंपा प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment