Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बालक दिव्यांग छात्रावास माधोपुर में साइन लैंग्वेज अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम संपन्न

मंडला 23 सितंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालक दिव्यांग छात्रावास माधोपुर में साइन लैंग्वेज अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक क्षमा सराफ एवं एपीसी केके उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों द्वारा छात्रावास के दिव्यांग बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, लोअर और कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान मूकबधिर बच्चों द्वारा राष्ट्रगान साइन लैंग्वेज में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, चित्रकला, खेलकूद शामिल है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सामाजिक विभाग पीयूष पांडे, लेप्रा सोसायटी निलेश सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

वैक्सीन से मिलती है इम्यूनिटी, इसलिए वैक्सीन जरूरी – अभ्या

Reva India News

अतिथि शिक्षकों के संबंध में जानकारी

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मिनी मैराथन सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment