Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 27 को होगा

मंडला 24 सितंबर 2024

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि शासकीय आईटीआई मंडला में 27 सितंबर 2024 को प्रातः 10 बजे से सीआईआई छिंदवाड़ा द्वारा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, ट्रेक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड आईटीआई पास केवल पुरुष प्रशिक्षणार्थी जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष 6 माह तक है इसमें सम्मिलित हो सकते हैं। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को छिंदवाड़ा में 3 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण आवासीय एवं पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण उपरांत सुजुकी मोटर गुजरात एवं मारुती सुज़ुकी हरियाणा की कंपनियों में प्लेसमेंट किया जायेगा जो प्रशिक्षणार्थी पूर्व में इन कंपनियों में काम कर चुके हैं वे इस प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। नए अभ्यर्थियों को ही अवसर दिया जायेगा।

Related posts

स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

Leave a Comment