Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पत्रकार परिषद का सम्मेलन रविवार को

मण्डला। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की संभागीय इकाई जबलपुर के तत्वावधान में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) हाल चंचला बाई कॉलेज के पीछे राइट टाउन में किया गया है। मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद एवं पीपुल्स समाचार पत्र के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यहां पर सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट अर्जित करने वाली शाख्शियत प्रतिभाओं का का सम्मान होगा।  इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, संभागीय महासचिव चन्द्रशेखर शर्मा  के साथ जबलपुर के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। जबलपुर जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने संभाग की सभी ईकाईयों के पदाधिकारियों को समय के पूर्व पहुंचने अपील की है।

Related posts

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

Reva India News

लोगों को खाने पीने में सावधानी बरतने की सलाह दें – श्री कूमट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 अवकाश अथवा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

Reva India News

Leave a Comment