Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन


मंडला जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के निर्देशन में पंचायत राता के शासकीय माध्यमिक शाला सेक्टर मोचा परियोजना बिछिया जिला मण्डला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतंर्गत विभिन्न कार्यक्रम किये गये सबसे पहले जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिला स्तर पर स्वर्ण कवच अभियान के अंतर्गत संस्कार स्वर्ण प्राशन का शुभारम्भ किया गया। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोचा में कुपोषित बालिकाओं को स्वर्ण प्राशन संस्कार से लाभान्वित किया गया। तथा शासकीय माध्यमिक शाला राता में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही स्वास्थ्य की देख भाल, शरीर में आए बदलाव के प्रति समझ पैदा करना और बदलते हारमोंस को समझना, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। एवं मिस हीमोग्लोबिन से स्वथ्य‍ बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही माहवारी के समय सेनेटरी पैड का उपयोग किस प्रकार स्वच्छता के साथ करें यह बताया गया। एवं पुलिस विभाग के उप निरीक्षक शिव नारायण उपाध्याय द्वारा साइबर क्राईम से संबंधित जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत साइबर क्राइम के अलग-अलग प्रकार के बारे में बताया गया और डायल 100 की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। आंगनवाड़ी केन्द्र राता में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अनाजों, फलों, सब्जियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया और चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 के बारे मे बता कर जागरूक किया उक्त कार्यक्रम में सेक्टर मोचा की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर कविता ठाकुर, जिला कलस्टर अधिकारी एनपी सिंह,पर्यवेक्षक अरुंधति सोनी एवं महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय, वन स्टॉप के समस्त कर्मचारी तथा स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे ।

Related posts

समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

9 से 14 नवम्बर तक मनाया जाएगा ‘‘न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह‘‘

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment