Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीताराम महिला आजीविका ग्राम संगठन की महिलाओं ने किया प्लास्टिक कचरा संग्रहण स्वच्छता ही सेवा अभियान में महिलाओं ने बताया स्‍वच्‍छता का महत्‍व

मंडला 28 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में जिले के महिला स्व सहायता समूहों के संगठनों की महिलाओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता की। इसी क्रम में मंडला विकासखण्ड के सीताराम महिला आजीविका ग्राम संगठन ग्राम कटरा की दीदियों ने ग्राम में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। भ्रमण के दौरान सड़कों के आसपास से प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया और लोगों को साफ-सफाई का महत्व बताया। दीदियों ने इस अवसर पर लोगों को गीला और सूखा कचरा पृथक-पृथक रखने की समझाइश भी दी। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक एसबीएम सीमा पटले एवं जिला परियोजना प्रबंधक भगवान दास भैंसारे, विकासखण्ड प्रबंधक आजीविका मिशन योगेन्द्र तिवारी, ग्राम पंचायत कटरा सचिव शैलेंद्र चंद्रौल और समूह संगठन की महिलाएं उपस्थित रही।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 7 जनवरी 2024

Reva India News

रोजगार मेले की तैयारियां जोरों पर कलेक्टर के संकल्प के साथ 20 जनवरी को होगा वृहद रोजगार मेला 45 कंपनियाँ करेंगी चयन अब 3500 से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर आईटीआई मंडला में प्रतिभागियों को कराई गई मॉक इंटरव्यू की तैयारी

Reva India News

ज्ञानदीप स्कूल में हो रहा कोविड टीकाकरण

Reva India News

Leave a Comment