Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन आरोग्यम शिविर से मिले उपचार से नागरिक निरोग और स्वस्थ रहेंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने जामगांव में जन आरोग्यम शिविर का अवलोकन किया

मंडला 28 सितम्बर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जन आरोग्यम शिविर में मिले उपचार से नागरिक निरोग व स्वस्थ रहेंगे। इससे उनका जीवन सुखमय और सफल होगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई जन आरोग्यम शिविर नागरिकों को गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शनिवार को ग्राम जामगांव विकासखंड नैनपुर में आयोजित जन आरोग्यम शिविर का अवलोकन कर रही थी। इस अवसर पर नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती उइके के आगमन पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जन आरोग्यम शिविर से इस क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।

इस अभियान में जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि केन्द्र प्रारंभ कर लोगों को दवाईयाँ और उपकरण प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री औषधि केन्द्र का लाभ उठाने को कहा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया। जिला प्रशासन द्वारा जिले के इक्कीस ग्राम पंचायतों में जन आरोग्यम शिविर आयोजित कर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Related posts

आज से साईं भक्त किशोर मांगेगे भिक्षा

Reva India News

दवा दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण किया

Reva India News

संचालित गौशालाओं को आर्थिक सहायता राशि का वितरण

Reva India News

Leave a Comment