Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोचा में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

मंडला 29 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत मिशन शक्ति योजनाओं की निगरानी, समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रावधानों का प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोचा परियोजना बिछिया जिला मण्डला में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर कुपोषित बच्चों के लिए स्वर्ण कवच अभियान के अंतर्गत संस्कार स्वर्ण प्राशन का शुभारम्भ किया गया। साथ ही स्थानीय निवासियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राथमिक अस्पताल मोचा दिखाया गया, जहां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना गया। क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन, हब में दी जाने वाली सहायताओं, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 के बारे में बताकर जागरूक किया। स्वर्ण प्राशन के दौरान कुपोषित बच्चे और उनके माता-पिता आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं पर्यवेक्षक मोचा मधुलिका उपाध्याय, आयुष विभाग डॉ. कविता ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर अरुंधति सोनी, एएनएम, सरपंच मोचा और जिला क्लस्टर अधिकारी एनपी सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 8 जनवरी 2024

Reva India News

समाधान योजना के तहत बिजली बिलों में छूट के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment