Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

मंडला 2 अक्टूबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत वन स्टॉप सेन्टर द्वारा ग्राम पंचायत बड़ी खैरी एवं आंगनबाड़ी केन्द्र मण्डला में आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लोगों स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं को पौधे देकर एक पोधा बेटी के नाम लगाया गया। बालिकाओं के माता पिता के साथ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजना किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन, गुड टच बैड टच, आत्मरक्षा, महिला हेल्पलाईन नंबर 181 व चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में बताया गया।

Related posts

’आजादी के अमृत महोत्सव’ में चलेगा विधिक साक्षरता अभियान

Reva India News

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर हर स्तर में तय होगी जिम्मेदारी- सोमेश मिश्रा कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Reva India News

धान बोनी के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment