Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजेता बच्चों का किया सम्मान

 

मंडला 2 अक्‍टूबर 2024

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन सभागृह में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गांधी स्मृति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने गांधी सप्ताह के अंतर्गत “आओ जानें गांधी” प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने गांधी जी की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Related posts

मध्य प्रदेश मंडला जिले में डिजिटल मार्केटिंग और आईटी कंपनी शुरू की गई है

Reva India News

आज 8078 व्यक्तियों को लगाई गई कोविड वैक्सीन

Reva India News

मुड़िया रिचका में हो रहा पौधारोपण के लिए गड्डे का कार्य

Reva India News

Leave a Comment