Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री पटेल ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राज्यपाल ने व्यवहार में स्वच्छता को आत्मसात करने किया प्रेरित
सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजित

 

मंडला 2 अक्‍टूबर 2024

      राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर राजभवन में आयोजित सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। परिसर के रहवासियों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की।

      राज्यपाल श्री पटेल, गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रात: राजभवन कर्मचारी आवास परिसर में आयोजित सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

शुद्ध पेयजल प्रदाय के लिए पीएचई की खण्ड स्तरीय टीमें गठित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2022

Reva India News

माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन युवा मोर्चा ने देर रात बचाई गौ माता की जान

Reva India News

Leave a Comment