Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ई-ग्रंथालय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मंडला 4 अक्टूबर 2024

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में ई-ग्रंथालय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ई-ग्रंथालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रंथापाल डॉ. गरिमा छाबड़ा द्वारा समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को ई ग्रंथालय 4.0 का प्रशिक्षण देने हेतु किया गया। इस ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के डैशबोर्ड पर उपलब्ध ई-बुक्स, ई जर्नल्स, पत्र-पत्रिकाएं एवं शोध संसाधनों व अन्य सर्विसेज इस संसाधनों को ओपेक के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने स्टॉफ व विद्यार्थियों को ई-ग्रंथालय उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

दो दिवस में पूर्ण करायें मूंग तथा उड़द वाले कृषकों के रकबा का सत्यापन समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment