Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 अक्टूबर को कुंभ स्थल में होगा संत समागम कलेक्टर एवं एसपी ने नर्मदाजी और हनुमानजी की पूजा कर कार्यक्रम का सांकेतिक शुभारंभ किया

मण्डला 5 अक्टूबर 2024

जिला प्रशासन के तत्वाधान में मंडला के कुम्भ स्थल में धर्म और आस्था के संगम का शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर को संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका 5 अक्टूबर शनिवार को सांकेतिक शुभारंभ किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी रजत सकलेचा सहित जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नर्मदाजी और कुंभ स्थल में स्थित हनुमान मंदिर में पूजन कर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र समर्पित किया। साथ ही कलेक्टर ने आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारगण, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, मंडला एसडीएम सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, उपसंचालक कृषि मधु अली, नगरपालिका सीएमओ गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

स्वच्छता के संबंध में नागरिकों से फीडबैक प्राप्त करेंगे पर्यवेक्षक अधिकारी

Reva India News

आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

आरबीआई समर्थित परियोजना के तहत सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

Leave a Comment