Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरबीआई समर्थित परियोजना के तहत सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मंडला, 17 जून 2026

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत एवं ’’सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’’ के सहयोग से समर्पित संस्था सीएफएल सेंटर मंडला द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में विशेष वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना तथा लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है।

इसी क्रम में नैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रमपुरी तथा नारायणगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बिजेगांव में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, मोहगांव के हाट-बाजार में केनोपी लगाकर बाजार में आए लोगों को वित्तीय सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और सतर्क रहकर अपनी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस दौरान लक्ष्मी पटेल (क्षेत्रीय प्रमुख, मंडला), शिव प्रसाद नंदा (मंडला), मनीष सिंगोर (नेनपुर), सुनील मोंगरे (नारायणगंज), प्रवीण राय (निवास), जोन्सन जॉय (बीजाडांडी) एवं नाजिम शाही (मोहगांव) उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता का प्रसार कर नागरिकों को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

समाचार क्रमांक/687/जून 154/श्री राहुल वासनिक/

 

समाचार

खरगोश की गंभीर नेत्र समस्या का सफल ऑपरेशन, पशुपालन विभाग की टीम ने बचाई जान

 

मंडला, 17 जून 2026

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंडला के चिकित्सकों ने एक पालतू खरगोश की गंभीर नेत्र समस्या का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी प्रदान की है। यह शल्य चिकित्सा जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं की संवेदनशीलता और विशेषज्ञता का उत्कृष्ट उदाहरण बनी है।

जानकारी के अनुसार श्री हेमराज नंदा के पालतू खरगोश की एक आँख में पिछले लगभग छह से सात माह से गंभीर घाव था। लगातार संक्रमण के कारण उसकी एक आँख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी तथा संक्रमण के शरीर के अन्य आंतरिक भागों तक फैलने की आशंका भी बढ़ रही थी। खरगोश की स्थिति को देखते हुए तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक हो गया था।

दो दिन पूर्व श्री नंदा ने सर्जरी विंग प्रभारी डॉ. सुमित कुमार पटेल से संपर्क किया। इसके बाद पॉलीक्लीनिक चिकित्सालय की टीम द्वारा खरगोश की विस्तृत जांच की गई तथा उसकी स्थिति का आकलन कर शल्य चिकित्सा की योजना तैयार की गई।

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया। ऑपरेशन के बाद खरगोश की स्थिति सामान्य एवं स्वस्थ है। पालतू पशु के स्वास्थ्य में सुधार होने पर पशुपालक श्री हेमराज नंदा ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संतोष और प्रसन्नता जताई।

यह सफल शल्य चिकित्सा उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। ऑपरेशन में सर्जरी टीम के सदस्य डॉ. सुमित कुमार पटेल, डॉ. श्रुति गौर एवं डॉ. ललित चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 3 अक्टूबर को होगी  

Reva India News

Elderly woman gets separated from family during Taj Mahal visit. How Agra Police helps her

Admin

5 जनवरी तक राज्य पेंशनर्स योजना से लाभान्वित पेंशनरों का पंजीयन व नवीनीकरण होगा

Reva India News

Leave a Comment