Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 18वी किश्त जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मण्डला 5 अक्टूबर 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 18वी किश्त का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 20 करोड़ रू की राशि डाली गई। जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जयदत्त झा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम सोनल सिडाम सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

Related posts

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना हेतु आवेदक संपर्क करें

Reva India News

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आयरन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी जन विश्वास शिविर मंडला में, आवेदनों के निराकरण के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

जिले में संचालित गौशालाओं में चारा-भूसा हेतु 5 लाख 88 हजार रूपए का अनुदान राशि का वितरण

Reva India News

Leave a Comment