Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने धौरगांव में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया

मण्डला 5 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने धौरगांव मंे आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा प्रत्येक बीमार व्यक्ति तथा आवश्यक लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करते हुए दवाईयों का वितरण भी करें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कुपोषण की जांच, आयुष्मान कार्ड सहित 12 तरह की जाँचों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जानकारी देते हुए उनका निःशुल्क उपचार कराएं। कलेक्टर ने शिविर में पात्र हितग्राहियों को ई-संबल कार्ड का वितरण किया। इस दौरान एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, उपसंचालक कृषि मधु अली, जनपद पंचायत सीईओ विनोद मरावी, नायब तहसीलदार बम्हनी हिमांशु भलावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जनसेवा के नाम समर्पित रहा राहुल गांधी का जन्मदिन जनता को की एम्बुलेंस समर्पित-जरूरतमंदों को बांटा सूखा राशन फल व मास्क

Reva India News

जिला योजना समिति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से 14 और नगरीय क्षेत्र से 2 सदस्य निर्वाचित

Reva India News

जिला सुगम्य मतदान मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment