Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उद्यान विभाग के पौध विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

मंडला, 29 सितम्बर 2026

आमजन को औषधीय एवं सजावटी पौधे उचित एवं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंडला द्वारा पौध विक्रय केंद्र सेलिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। पौध विक्रय केंद्र का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान सुश्री दीपा कुलेश एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री पंकज मरकाम उपस्थित रहे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र चौधरी के सुझाव पर प्रारंभ किए गए इस पौध विक्रय केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं सजावटी पौधे आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्र पर क्रोटोन, एरिका पाम, रबर प्लांट सहित अन्य उपयोगी एवं आकर्षक पौधे उचित न्यूनतम शुल्क पर प्राप्त किए जा सकेंगे।

Related posts

शांति समिति की बैठक 15 को

Reva India News

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना के तहत जलीय कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

आज धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Reva India News

Leave a Comment