Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं सशक्ति वाहिनी अभियान अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोचा वि.खं. बिछिया जिला मण्डला में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08/10/2024 को किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। साथ ही युवा अवस्था में स्वास्थ्य की देखभाल और गुड टच – बेड टच के बारे में बताया गया। साथ ही सशक्त बनाने के लिये सशक्त वाहिनी अभियान के अंतर्गत पंजीयन किये गये। एवं बालिकाओं को निडर और निर्भय रहने के लिये आश्वस्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास जबलपुर श्रीमती शशि श्याम उईके, बिछिया परियोजना अधिकारी विनोद वाहने, पर्यवेक्षक परियोजना बिछिया मधुलिका उपाध्याय एवं शासकीय हाई स्कूल मोचा वि.खं. बिछिया के शिक्षकगण व वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक आज

Reva India News

नगर परिषद निवास में निर्धारित अवधि तक नाम-निर्देशन पत्र अप्राप्त  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment