Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 जून 2022

3 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 16 जून 2022

15 जून 2022 की शाम 3 बजे से 16 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राम्हेपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, पौंड़ी महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय युवक एवं बम्हनी निवासी 26 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

 

19 जून को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

 

मण्डला 16 जून 2022

परीक्षा प्रभारी अधिकारी ने म0प्र0 राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 के संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे- मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आयकर पेन कार्ड, केन्द्र या राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पासपोर्ट, बैंक पास बुक फोटो सहित, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय पत्र लेकर आएं। उपरोक्त के अलावा परीक्षार्थी स्वयं के पहने कपड़े एवं लिखने हेतु पेन के अलावा अन्य कोई भी कपड़ा, चश्मा, डिवाइस, बक्कल, घड़ी, बैंड, बेल्ट, पर्स, वालेट, टोपी, मफलर, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री आदि सहित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

प्रभारी परीक्षा नियंत्रक म०प्र० लोक सेवा आयोग इंदौर के निर्देशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021-22, 19 जून 2022 दिन रविवार को होने वाली परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों जिन्हें सुविधायें दी गई हैं। दृष्टिबाधित, उपरी हिस्से में हाथ से निःशक्त तथा सेरिब्रल पल्सी से निःशक्तजन परीक्षार्थी। मानसिक रूप से संस्तम डाइसलेक्सिक पर्सन्द विद डिसएबिलिटिज एक्ट 1995 में परिभाषित अशक्तता वाले परीक्षार्थी। अचानक बीमार होने व लिखने में असमर्थ हों, चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र सर्जन रैंक का प्रस्तुत करें। दुर्घटना हो जाने पर लिखने में असमर्थ हो, चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। बिंदु 1 से 4 अभ्यर्थियों को सहायक एवं प्रतिपूरक समय की सुविधा प्रदान की जायेगी। अभ्यर्थी द्वारा सम्पूर्ण जानकारी मय दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र सहित परीक्षा दिनांक से एक दिवस पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत करेगा। अतिरिक्त लेखन सहायक की सुविधा हेतु लेखन सहायक से घोषणा पत्र भरवाया जायेगा।

 

शर्तें

 

लेखन सहायक ऐसा हो जिसकी न्यूनतम शिक्षा अभ्यर्थी की शिक्षा से कम होना चाहिये। जिन अभ्यर्थियों को सहलेखक की सुविधा दी गई है, उन्हें प्रतिपूरक समय-3 घंटे की अवधि के प्रश्न पत्र हेतु 60 मिनट एवं 2 घंटे की अवधि के प्रश्न पत्र हेतु 40 मिनिट की पात्रता होगी। ऐसे अभ्यर्थियों का परीक्षा कक्ष भूतल पर निर्धारित रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा संबंधी समीक्षा बैठक 17 को

 

मण्डला 16 जून 2022

                म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 की 19 जून 2022 को जिले में 2 पाली में प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए म.प्र. लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में समुचित दिशा-निर्देशों के लिए 17 जून 2022 को सायं 4 बजे से 6 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। सभी संबंधितों को कलेक्ट्रेट कार्यालय की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

शासकीय आईटीआई मंडला में 17 जून को प्लेसमेंट ड्राईव

 

मण्डला 16 जून 2022

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई मडला में प्रातः 10 बजे से मारुती सुजुकी कंपनी मानेसर मनवारा प्लेसमेंट डाइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केवल टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, ऑटोमोटिव तकनीशियन, पेंटर ट्रेड के ही आईटीआई उतीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक http://cms.sunbrightgroup.com/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करें एवं अभ्यर्थी 17 जून 2022 को अपने मूल दस्तावेज फोटो एवं रिज्यूम के साथ शासकीय आईटीआई मंडला में उपस्थित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा द्वारा चयन किया जायेगा। इसमें केवल 18 वर्ष से 26 वर्ष तक के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को सैलरी 27890 रु. एवं अन्य सुविधायें दिये जायेंगे। जॉब की अवधि सात माह के लिए होगी, जॉब लोकेशन मानेसर गुड़गाँव है। प्लेसमेंट ड्राइव में मॉस्क लगाकर आएं एवं कोविड गाईडलाइन्स का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 16 जून 2021

जिले में इस वर्ष एक जून से 16 जून के दौरान 19.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 136.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 117.7 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून को मंडला में 30.2 मिमी., बिछिया में 3.2 मिमी., निवास में 8.2, घुघरी में 11 एवं नारायणगंज में 59.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 16 जून को 18.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

ब्रिटेन देश से आये हुये लोगों की जानकारी प्रशासन को दें

Reva India News

कोविड प्रोटोकॉल एवं धारा 144 से संबंधित पूर्व में जारी समस्त प्रतिबंधात्मक आदेश समाप्त  

Reva India News

पोषण और कृषि जैव विविधता पर केंद्रित कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment