Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें – श्री मिश्रा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 10 अक्टूबर 2024

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस मिशन मोड में कार्य करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करें। राजस्व विभाग ग्रेडिंग सुधारने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों से बात करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें। प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए तथ्यात्मक जवाब पोर्टल पर अंकित करें। कलेक्टर नक्शा तरमीम, सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, पीएम किसान ईकेवाईसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला योजना भवन के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, ऋषभ जैन, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, लालशाह जगेत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत हितग्राहियों को दुधारू भैसों का वितरण किया

Reva India News

प्रशिक्षण व क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न

Reva India News

अंजनिया महाविद्यालय में मै हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment