Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निराकरण: नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं और वार्डवासियों की मांग पर तत्काल हैंडपंप दुरूस्त किया गया

मंडला 11 अक्टूबर 2024

मंडला जिले के ग्राम देवदरा के वार्ड क्रमांक 2 में स्थापित हैंडपंप खराब पड़ा था, जिससे नवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को आयोजित भंडारा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और वार्डवासियों को पेयजल की परेशानी हो रही थी। श्रद्धालुओं ने अपनी समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देशित किया कि उक्त हैंडपंप का दुरूस्तीकरण तत्काल किया जाए। जिससे नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और वार्डवासियों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। कार्यपालन यंत्री पीएचई ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने अधीनस्थ स्टॉफ को वार्ड क्रमांक 2 के हेंडपंप को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने निर्देशों का पालन करते हुए ग्राम देवदरा के वार्ड क्रमांक 2 में खराब पड़े हैंडपंप को दुरूस्त कर दिया है। हैंडपंप पुनः प्रारंभ हो चुका है अब श्रद्धालुजन और वार्डवासी हैंडपंप से पेयजल प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें – डॉ. सिडाना समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा ज्ञान दीप में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ दिया गिफ्ट वाउचर

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन आज

Reva India News

Leave a Comment