Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश शस्त्र संपन्न बन गया है – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन करना हमारी प्राचीन परंपरा रही है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुलिस लाईन मंडला में शस्त्र पूजन किए

मंडला 12 अक्टूबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने देवी अहिल्या बाई की 300वी जयंती एवं महिला सशक्तिकरण के महती कार्यों की स्मृति और विजयादशमी पर्व के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन मंडला में शस्त्र का पूजन किया। उन्होंने सर्वप्रथम पुलिस लाईन में रखे शस्त्रों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर महाआरती कर प्रसादी प्राप्त किया और वाहनों का भी पूजन किया। मंत्री श्रीमती उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विजय दशमी पर्व पर देश/प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजय दशमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे देश को समृद्ध संपन्न और शक्तिशाली बनाने के लिए हमारे पास शस्त्र होना आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों के लिए हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं। इससे देश की प्रगति हुई है और नागरिकों की समृद्धि बढ़ी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश शस्त्र से संपन्न बन गया है। किसी भी युद्ध में जरूरत पड़ने पर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में शस्त्र उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हमारा देश शस्त्र, कारखाने, लड़ाकू विमान, रॉकेट, मिसाईल और पनडुब्बियों से संपन्न हैं। हमारा देश हथियारों का निर्यात भी कर रहा है। उन्होने कहा कि आज विजय दशमी पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश में शस्त्र का पूजन किया जा रहा है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के महाभारत युद्ध और भगवान श्रीराम व रावण के लंका युद्ध के बारे में भी बताया कि युद्ध में शस्त्र का अत्यधिक महत्व होता है, इससे हमारी रक्षा और जीत होती है।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विजयदशमी पर्व में शस्त्रों का पूजन किया जाता है। यह पूजन हमारे देश की प्राचीन परंपरा रही है। विजयदशमी पर्व में शस्त्रों के पूजन से हमें शक्ति मिलती है। इस अवसर पर हम शस्त्र का पूजन कर उनकी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। जिससे हम हमारे शस्त्र के संचालन में पारंगत रहें। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विजय दशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विजयदशमी के दिन भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजय दशमी का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। जिससे लोग बुराई पर अच्छाई की जीत को हमेशा स्मरण करें। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आज हम विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर यह संदेश दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश शस्त्र संपन्न बन गया है।

Related posts

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान पाकर खुजरो बाई प्रसन्न हुई

Reva India News

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्‍त

Reva India News

9290 किसानों से 503017.94 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment