Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हुआ

मंडला 14 अक्टूबर 2024

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्वि सह योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मछुआरों मछली किसानों, मछली विक्रेताओं और मत्स्य पालन में अन्य हितधारकों का (राष्ट्रीय मत्स्य डिजीडल प्लेटफार्म) पर पंजीकरण किये जाने हेतु जिले के मत्स्य पालकों, मत्स्य सहकारी समितियों एवं मछुआ समूह के सदस्यों मत्स्य विक्रेताओं एवं मत्स्य उद्यमियों के लिये नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जिस पर मत्स्य व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों का पंजीयन किया जाना है। नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म पर पंजीयन स्वयं के मोबाईल फोन अथवा किसी भी कियोस्क सेंटर, कम्प्यूटर सेवा केन्द्र से कराये जा सकते हैं। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं स्वयं का मोबाईल नंबर जिस पर आधार लिंक की आवश्यकता होगी नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म पर पंजीयन के लिये लिंक पर जायें। व्यक्तिगत पंजीयन के लिये एप्लाई असएन इंडिविजुअल एवं सहकारी समिति तथा मछुआ समूह के लिये एप्लाई ऑर्गनाइजेशन का चयन कर सकते हैं। पंजीयन हेतु विस्तृत जानकारी के लिये विकासखण्ड मोहगांव एवं निवास हेतु मोबाईल नंबर 8224974909, विकासखण्ड मण्डला हेतु 7999495144, विकासखण्ड बिछिया एवं घुघरी हेतु 9407842941, विकासखण्ड नैनपुर एवं मवई हेतु 9630459775, विकासखण्ड बीजाडांडी एवं नारायणगंज हेतु 7000724039 एवं कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला मण्डला में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

नस्ल सुधार और आधुनिक पशुपालन से बढ़ेगी ग्रामीण आय: सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव ने गाजीपुर कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Reva India News

पुलिस चौपाल: चौकी मनेरी अंतर्गत आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में हेलमेट जागरूकता

Reva India News

जनसुनवाई में 53 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment