Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने साक्षरता प्रेरणा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 5 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को जिला योजना भवन प्रांगण में साक्षरता प्रेरणा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए ’अ’ से अक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। जिससे जिले के सभी निरक्षर नागरिक साक्षर बन सकें। इस अभियान को लेकर साक्षरता प्रेरणा रथ जिले का भ्रमण कर लोगों को साक्षर होने का संदेश देगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर श्री रवि सिहाग, सहायक कलेक्टर आकिप खान, श्री भीष्म द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related posts

टीबी के मामलों को चिन्हित करने पंचायतवार योजना बनाएँ – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

निःशुल्क खाद्यान्न से परिवार चलाने में बड़ी मदद होगी -किरण

Reva India News

20 जुलाई को जिले में औसतन 10.7 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment