Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांगजनों को उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

मंडला 14 अक्टूबर 2024

भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजनांतर्गत एलिम्को द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को जनपद पंचायत नारायणगंज निवास एवं बीजाडांडी सम्मिलत निकायों के दिव्यांगजनों को उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पंचायत पंचायत नारायणगंज के 116, जनपद बीजाडांडी 11, जनपद निवास 6 हितग्राही का चिन्हांकन परीक्षण किया गया। जिसमें कुल 51 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। 13 हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड जारी किये गये। साथ ही 13 हितग्राहियों को सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया है। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्री गौरी शंकर डहेरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें एल्मिको से डॉ. स्वाति गोयल, डॉ. भानू प्रताप, डॉ. नीरज मौर्या. डॉ. मोहम्मद मोहसिन मन्सूरी, डॉ. सूरज सिंह मरावी, रामनरेश शुक्ला, शहजाद खान, राम मिश्रा, रोहित पटैल, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्रीमति बरखारानी रमगढिया, सुश्री कामनी परते, श्री जयदीप गोंविद भारतीया आदि शिविर चिन्हांकन शिविर में उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीएम मंडला ने बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना के सुपुर्द किया

Reva India News

आज 3 ग्रामों में होगा दवायुक्त मच्छरदानी का वितरण जिला मलेरिया अधिकारी ने की ग्रामीणजनों से मच्छरदानी के उपयोग की अपील

Reva India News

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment