Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 16 अक्टूबर को

मंडला 15 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 16 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।  प्राप्त जानकारी अनुसार 16 अक्टूबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत घाघा, पदमी और औघटखपरी में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत रमगढी, एचडब्ल्यूसी गौराछापर और कन्हरगांव, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत दानीटोला, मानिकपुर माल और डीलवारा, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत चरगांव माल और विजयपुर, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत पीपरदर्रा और चुभावल, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत डूण्डी और पाटन, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत सूरजपुरा और कुम्हली, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत बनार और फड़की माल, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत सिंगपुर और पद्दीकोना माल में शिविर लगाए जाएंगे।

 

Related posts

एमपी स्टेट कोपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड गोडाउन खैरी मंडला का एसएसपी उर्वरक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

Reva India News

प्रदेश के स्कूलों में चल रहा है स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितम्बर तक चलेंगी सफाई पर केन्द्रित गतिविधियाँ

Reva India News

सबको वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता सावधानी बरतते हुए तीसरी लहर को आने से रोकें – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने किया क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों को संबोधित

Reva India News

Leave a Comment