Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परम्परागत माटी शिल्पियों को मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद विक्रय की व्यवस्था कराने के निर्देश

मंडला 22 अक्टूबर 2024

जिला माटीकला अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि जिले के नगरीय निकाय/ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुम्हार समुदाय के परम्परागत शिल्पियों द्वारा मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद बनाये जाते हैं तथा उन्हें विभिन्न त्योहारों के अवसर पर बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है। प्रदेश के परम्परागत माटी शिल्पियों को उनके माटी उत्पादों (दीपक, खिलौने, सजावटी सामान आदि) को बढावा देने हेतु स्थानीय निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध कराकर विक्रय की व्यवस्था कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन शिल्पियों से किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाये ताकि मिट्टी के दीयों के उपयोग को प्रोत्साहन मिल सके। निर्देश के पालन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद मण्डला/नैनपुर एवं नगर परिषद बिछिया/निवास/बम्हनी बंजर से दीपावली के अवसर पर जिले के कुम्हारों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन एवं बढावा देने के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सादर अनुरोध है।

Related posts

अपर कलेक्टर ने 35 आवेदकों की सुनी जनसमस्याएं

Reva India News

20 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 23 अक्टूबर को

Reva India News

प्राथमिक शाला बैगा टोला के शिक्षक निलंबित

Reva India News

Leave a Comment