Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 23 अक्टूबर को

मंडला 22 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 23 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को 20 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत अहमदपुर, ग्वारा और खड़देवरा में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत भालीवाड़ा, हीरापुर और सर्रापिपरिया, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत धरमपुरी माल, मेढ़ाताल और धुतका, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत कटंगी और पाठाचौरई, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत हर्राटीकुर और करेगांव, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत कुट्टी ददरगांव और तबलपानी, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत जमगांव और भानपुर, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत मझगांव कोतला और सिवनी माल, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत सरवाही में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

1693 किसानों से 97752.75 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

तेजी से हो रहा घायलों के स्वास्थ्य में सुधार स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे 6 घायल

Reva India News

Leave a Comment