Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग हेतु प्रस्ताव की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

मण्डला 25 अक्टूबर 2024

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजनान्तर्गत 8.54 लाख रू. का बजट जिले के शिल्पियों एवं बुनकरों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण व हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण के लिए 3.71 लाख, हस्तशिल्पियों को उन्नत प्रशिक्षण व उपकरण के लिए 3.31 लाख और हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.52 लाख आवंटित हैं।

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत जिले के बुनकर व औद्योगिक सहकारी समितियों स्व. सहायता समूहों उद्यमियों, अशासकीय संस्थाएं, शासकीय संस्थाओं से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, करघे एवं सहायक उपकरण तथा हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव 31 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं।

Related posts

कोविड के दोनों टीके लगवाएं, कोरोना से पूर्णतः सुरक्षा पाएं’ प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से अपील

Reva India News

आदि कर्मयोगी अभियान: उत्तरदायी शासन और जनभागीदारी की ओर बड़ा कदम

Reva India News

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

Reva India News

Leave a Comment