Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

मंडला पिछले दो दिनों से मंडला जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते अधिकांश नदियाँ एवं नाले उफान पर हैं तथा पुल के ऊपर पानी हैं। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसी स्थिति में मंडला पुलिस पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

 

जिले के बाढ़ संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल को एसडीआरएफ के साथ तैनात किया गया है। नदी-नालों एवं पुल-पुलियों के निकट सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा अतिरिक्त पुलिस जवानों


की तैनाती सुनिश्चित की गई है। मंडला पुलिस ग्राउंड स्तर पर लगातार भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

 

मंडला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी स्थिति में उफनते हुए नदी-नालों या ऐसे पुलों को पार न करें जिन पर पानी बह रहा हो। यह जानलेवा साबित हो सकता है।

 

आपात स्थिति या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

📞 पुलिस कंट्रोल रूम मंडला – 07642-250613, 7587617102

📞 या सहायता हेतु डायल करें 100

 

जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडला पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

लगातार वर्षा के चलते मंडला पुलिस की जनहित सलाह – नदी-नालों से दूरी बनाएं, सुरक्षा में सहयोग करें

Related posts

जनसत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनें शिशु  भलावी 

Reva India News

हिंदू शेरा दल असहाय लोगो की मदद

Reva India News

विविध नवाचारों से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनायें – हर्षिका सिंह डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment