Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके नपा अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिप सीईओ ने सामूहिक सैला नृत्य किया मंडला जिले में जनजातीय गौरव दिवस पर सामूहिक सैला नृत्य का बना विश्व रिकॉर्ड

मंडला 15 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय मैदान में आयोजित विशाल सैला नृत्य समारोह में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा सहित स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक सैला नृत्य किया। जिला प्रशासन के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वे जन्म जयंती वर्ष पर एकलव्य आवासीय विद्यालय मैदान सेमरखापा में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित विशाल सैला नृत्य समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजित सैला लोकनृत्य में जिले के 1521 स्थानीय कलाकारों, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सैला नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सामूहिक सैला नृत्य में प्रसिद्ध लोक गान तरना मोर न नाना नानी में जमकर नृत्य किया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मांदर की थाप दी। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय लोक कला और संस्कृति को भव्यता के साथ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे। राजा शंकर शाह अमर रहे। कुंवर रघुनाथ शाह अमर रहे। रानी मां दुर्गावती अमर रहे। जनजातीय गौरव दिवस अमर रहे। जनजातीय गौरव संस्कृति अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, अपर कलेक्टर श्री राजेंद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सीडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, छात्र-छात्राएं सहित लोक कलाकार मौजूद थे।

Related posts

भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल लीग पर किया कब्जा फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन बॉयज को 2 / 1 से दी शिकस्त प्रकाश मांझी को बेस्ट प्लेयर और प्रथम चौकसे को टॉप स्कोरर का मिला अवार्ड

Reva India News

सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment