Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम सुश्री सोनाली देव ने ग्राम पंचायत अतरिया के निर्माण कार्यों और स्कूल व आँगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया

मंडला 16 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में बिछिया एसडीएम सुश्री सोनाली देव के द्वारा जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरिया में नलजल योजना और कपिलधारा कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। एसडीएम सुश्री सोनाली देव ने इसके बाद प्राथमिक शाला अतरिया और आँगनवाड़ी केन्द्र अतरिया का निरीक्षण किया।   उन्होंने प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं से उनके अध्यापन कार्य केे संबंध में जानकारी ली। आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के भोजन, खिलोने, ग्रोथ चार्ट, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर अनुविभाग, जनपद एवं ग्रामीण स्तर के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

पी.एम.श्री रानी अवंति बाई उ.मा.शाला मण्डला में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया  

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment