Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर फूलसागर का निरीक्षण किया जिले में आयोजित शिविरों में 8 हजार 146 व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिला जन आरोग्यम शिविरों में 419 व्यक्तियों में आयुष्मान कार्ड बनाए गए

मंडला 17 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में शनिवार को जन आरोग्यम शिविर के अंतर्गत विकासखंड मंडला के ग्राम कोरेगांव, मवईजर और फूलसागर में शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने जन आरोग्यम शिविर फूलसागर का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। जिससे जन आरोग्यम शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और वे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर का व्यापक रूप से प्रचार करने के निर्देश दिए, जिससे इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए नागरिक शिविरों तक आ सकें। उन्होंने कहा कि जन आरोग्यम शिविर में पहुँचे नागरिकों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और उन्हें निःशुल्क दवा वितरण करें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर में सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे जन आरोग्यम शिविर का उद्देश्य पूर्ण हो सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरौते ने बताया कि शनिवार को मंडला जिले के समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में जन आरोग्यम शिविर लगाया गया। जिसमें विकासखंड बिछिया के ग्राम जोगीसोढ़ा, राजो, रामनगर, विकासखंड नैनपुर के बीजेगांव, सालीवाड़ा, समनापुर, विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पुनिया माल, संगवा, विकासखंड घुघरी के ग्राम चलनी, कुसमी, विकासखंड मवई के ग्राम देवरीदादर और मलूमझोला, विकासखंड मोहगांव के ग्राम चाबी और कुड़ोपानी, विकासखंड नारायणगंज के भावल और कोंड्रामाल और विकासखंड निवास के ग्राम भीखमपुर शामिल है। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविरों में 8146 हितग्राहियों का स्वास्थ्य जांच और परीक्षण किया गया, जिसमें 1156 वृद्धजन शामिल हैं। स्वास्थ्य परीक्षण में से बी.पी./शुगर के 3283, स्पूटम कलेक्शन के 364, गर्भवती महिलाओं के 200, जिसमें हाईरिस्क गर्भवती महिलायें 24, टीकाकृत बच्चे 15, बच्चों में कुपोषण की जांच 647 जिसमें 1 बच्चे मेडिकल कॉम्प्लीकेटेड पाया गया, जिसे पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती करने हेतु रेफर किया गया है। पी.ओ.सी. टेस्ट सिकल सेल स्क्रीनिंग के 1310, जिसमें सिकल सेल मरीज 7 मिले। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविरों में 419 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।

Related posts

शांति समिति की बैठक 15 को

Reva India News

नैनपुर में 24 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment