Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एक लाख शासकीय पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया जारी

मंडला 19 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से आई.टी. सेक्टर के साथ ही तकनीकी रूप से दक्षता वाले पाठ्यक्रम भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 11 जनवरी को क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ और सड़क सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भूमिपूजन करेंगी  

Reva India News

उन्नत चिकित्सा सुविधा से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ – श्रीमती उइके नैनपुर सिविल अस्पताल को मिली 3 नई सुविधाएँ केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया शुभारंभ

Reva India News

स्थाई वारंट तामील-

Reva India News

Leave a Comment