Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया लिंगामाल शिविर का निरीक्षण

मंडला 21 नवंबर 2024

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने लिंगामाल में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले हर व्यक्ति का इलाज करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि सिकलसेल एनीमिया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करें। ग्रामीणजनों से चर्चा करते हुए सिकलसेल एनीमिया, कुपोषित बच्चों की जाँच सहित 12 तरह की जांचों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत मण्डला विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

Reva India News

रिसॉर्ट में साँची मिल्क एवं उसके उत्पादों का उपयोग करें रिसॉर्ट संचालकों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

28 मई को लगाए गए 1258 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment