Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा

मंडला 21 नवंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नगर पालिका टाउन हाल में नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर व निकाय के सभी वार्डों को साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, नाली आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण और अधिकारी-कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्र के निवासियों को प्रदाय की जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाओं के अनुरूप सेवाओं को सुचारू रखा जाना चाहिए तथा शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए भी सार्थक कदम उठाए जाएं। बैठक में उन्होंने बस स्टेंड को शिफ्ट, मछली-मांस, शहर से गाजीपुर चौराहा तक 4 लेन सड़क निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, समस्त पार्षदगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related posts

सीएससी वीएलई प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक को कलेक्टर ने दिया मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

कुपोषण समाप्ति की दिशा में प्रशासन का संवेदनशील प्रयास घर-घर जाकर किया गया परामर्श, परिवार ने बच्ची को भर्ती कराने की दी सहमति

Reva India News

Leave a Comment