Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनपद पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने बिखेरे कला के रंग

मंडला 3 दिसंबर 2024

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार में दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट की आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस आयोजन में जिले के एक से बारहवी तक के दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने सामूहिक एकल एवं सामूहिक नृत्य, गायन, वंदन तथा भाषण की प्रस्तुति दी। पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन करने के लिए मील का पत्थर बताया। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीआरसी मंडला अनादी वर्मा, रामसागर प्रजापति, संतोष झारिया, एपीसी संदीप सोनी, एमआरसी सहित जनशिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल से युवाओं के सपनों को उड़ान 2200 वैकेंसी का ऐतिहासिक रोजगार मेला 20 जनवरी को मंडला में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Reva India News

ग्राम लिमरूआ की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

Reva India News

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment