Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम संगठन सामुदायिक भवन और प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंडला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम पंचायत तिलई में महिला स्व सहायता समूहों के लिए ग्राम संगठन सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम संगठन सामुदायिक भवन के प्रांगण में फलदार पौधे लगाने को कहा। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिलई में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत तिलई में श्री मोहन मरकाम के लिए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के संबंध में श्रीमती ममता मरकाम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके परिवार के लिए पक्का मकान बनाया जा रहा है।

उन्हें इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा सूचना दी गई कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन कर लिया गया है। यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ वे दुकान का भी निर्माण कर रहे हैं। जिससे वे किराना एवं गल्ला खरीदी का कार्य कर सकें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने श्रीमती ममता मरकाम के परिवार के सदस्यों के लिए केसीसी जारी करने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्राम संगठन सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अब समर्पित डेस्क से मिलेगा जनजातीय वर्ग की योजनाओं एवं सेवाओं का सीधा लाभ जनजातीय कार्य विभाग के सभी जिला एवं विकासखंड कार्यालयों में स्थापित होंगी समर्पित डेस्क

Reva India News

खुद को पुलिसकर्मी बताकर अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 नग पशु जप्त टाटरी चौकी पुलिस ने की कार्रवाई

Reva India News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक बगिया माँ के नाम कार्य का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत औरई में किया 

Reva India News

Leave a Comment