Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया

मंडला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को बम्हनी सारा रोड से ग्राम तिलई तक निर्माण किए गए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य का निरीक्षण किया। 2 करोड़ 2 लाख की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण कार्य किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की सुरक्षा के लिए ब्रिज निर्माण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अत्यधिक भारी वाहन इन मार्ग से न गुजर सकें।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की गुणवत्ता के लिए सड़क निर्माण सामग्री एवं ऊँचाई के संबंध में भी जांच किया। उन्होंने इस अवसर पर सड़कों के दोनों तरफ फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

कलेक्टर ने की व्यापारिक वर्ग के साथ बैठक

Reva India News

19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा

Reva India News

आदर्श ग्राम मछरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment