Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम घुघरी ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, किसानों के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए

मंडला 20 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में शुक्रवार को एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र घुघरी का निरीक्षण किया। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुका है। एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र घुघरी में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बारदाना, छन्ना, कांटा, पंखा, छाया तथा पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों से उपार्जन की गई फसलों का तत्काल परिवहन करने के निर्देश दिए। बारिश से बचाव हेतु पॉलीथीन तथा आवश्यक सामग्रियों का प्रबंध करने को कहा। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Reva India News

परम्परागत माटी शिल्पियों को मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद विक्रय की व्यवस्था कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment