Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

मण्डला 23 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला टॉस्कफोर्स की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों में चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 चस्पा करें। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पलायन करने वाले मजदूरों के लिए रजिस्टर संधारित करें। बाल श्रम कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जिले में विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

कलेक्टर ने कहा कि बाल एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनिमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के आसपास बालश्रम एवं भिक्षावृति रोकने, गाड़ी सुधारने वाले मैकेनिक की दुकानों में, ढाबा एवं छोटी दुकानों तथा उद्योग आदि में काम करने वाले बाल मजदूरों को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एडीएम राजेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, श्रम अधिकारी श्री जैन सहित समस्त एसडीएम उपस्थित थे।

Related posts

उत्कृष्ट विद्यालय में बाल मेला आज जनमानस की सहभागिता से निखरेगा बाल उत्सव

Reva India News

कलेक्टर ने किया परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण का निरीक्षण

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

Leave a Comment