Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

मंडला 23 दिसंबर 2024

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतर मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 दिसंबर 2024 को प्रातः 10ः30 बजे सुशासन की शपथ ली जाएगी। मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। प्रदेश केे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए, लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने आयोजित सुशासन दिवस पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित सभी अधिकारियों को मनाने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

जिले के सभी नागरिक त्यौहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारा के साथ मनाएँ – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Reva India News

कमिश्नर श्री सिंह ने की जिलों की वर्चुअल समीक्षा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment