Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सुशासन दिवस की शपथ दिलाई

मंडला 24 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय मंडला में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतर मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुशासन दिवस की शपथ ली गई कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।

प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए, लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

कुम्हा नारायणगंज में आयोजित हुआ किशोरी जागरूकता शिविर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम हुई शामिल

Reva India News

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

सरकार, दिव्यांगजनों के सामान्य जीवन यापन के लिये हर तरह की करेगी मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment