Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

मंडला 24 दिसंबर 2024

रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में 27 दिसंबर को स्वामित्व योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंगलवार को ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडीटोरियम में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे स्वामित्व योजना के कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के लिए आवश्यक बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हितग्राही की बैठक व्यवस्था सहित और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों के लिए विभागों से साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सुरक्षा राशि जमा करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

खाद, बीज एवं कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

कलेक्टर ने किया डीएसआर विधि से धान की बुआई का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment