Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्त्रोत है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 26 दिसंबर 2024

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के दो छोटे पुत्रों वीर श्री जोरावर सिंह और वीर श्री फतेह सिंह की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया है। जिसके तहत प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी की राष्ट्रीय प्रेरणा हमारी गौरवशाली परंपरा है। यही प्रेरणा श्रेष्ठ भारत में सिख परंपरा की प्रेरणा स्रोत रही है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस राष्ट्रीय बलिदान को याद दिलाते हुए वीर बाल दिवस जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते गुरूवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री भीष्म द्विवेदी, नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सहसंयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ के एवं विद्यालय समिति के कोई कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा जी पूर्व आचार्य वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, देवी सिंह एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल उपस्थित रही।   सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सरस्वती पूजन कर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सरस्वती वंदना गाया गया। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के आगमन पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मुगलों से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले वीर बालक वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह के सर्वोच्च समर्पण को देश हमेशा स्मरण रखेगा। उन्होंने हमें प्रेरणा दी है कि देश के लिए अपना प्राण त्यागने के लिए भी पीछे नहीं हटना चाहिए। वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह का योगदान राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए अमिट है। हम उनकी इस शहादत को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी बच्चों से आपेक्षा करते हैं कि जिस तरह वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण भाव का उदाहरण दिया है हम सभी इसी तरह से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण का भाव रखें। तभी हमारा देश परम वैभव पर पहुंचेग़ा और श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा। प्राचार्य कमलेश अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने अभार व्यक्त किया।

Related posts

आनंद उत्सव 2025 का आयोजन 14 से 28 जनवरी के मध्य किया जाएगा

Reva India News

कलेक्टर की संवेदनशील पहल जनसुनवाई में पहुँचे दिव्यांग को एक दिन में मिला प्रमाण पत्र

Reva India News

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment