Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मती घाट में कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न

मंडला 31 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महा आरती में शामिल हुए। पंचचौकी महा आरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महा आरती के पश्चात नर्मदा नदी में दीपदान किया गया। महा आरती के समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया। पंचचौकी महाआरती में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ एवं आशुतोष ठाकुर, मंडला एसडीएम सोनल सिडाम, तहसीलदार अजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

नैनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 4 सिलेंडर जब्त

Reva India News

कलेक्टर ने किया महाराजपुर मुख्य सड़क का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment